{"_id":"69f79e950af7c37de10352a7","slug":"allegations-of-illegal-mining-on-panchayat-land-uproar-karnal-news-c-18-knl1018-898659-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंचायती जमीन पर अवैध खनन का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंचायती जमीन पर अवैध खनन का आरोप, हंगामा
Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव कोहंड की पंचायती जमीन पर पहुंच कर जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव कोहंड की पंचायती जमीन पर कथित अवैध खनन पर रविवार को काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खनन कार्य रुकवा दिया। पंचायत व अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से एक जेसीबी मशीन व मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों में महेंद्र, मुनीश रावल और अक्षय ने आरोप लगाया कि गांव की पंचायती जमीन में लंबे समय से अवैध खनन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी इस संबंध में शिकायतें दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली कि गोशाला के पास खाली पड़ी जमीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही है वे तुरंत मौके पर पहुंचे। काम रुकवा दिया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर घरौंडा थाने ले आई। सरपंच के परिवार से बाबूराम ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा गांव की गलियों में मिट्टी डालने के लिए पंचायती भूमि से सीमित मात्रा में मिट्टी उठाने का प्रस्ताव विधिवत पास किया गया है और उसी के तहत यह कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि पंचायती जमीन से मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंची। एक जेसीबी और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।