फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ambala-Panipat MEMU cancelled due to repair work on Ambala-Kurukshetra section

Karnal News: अंबाला-कुरुक्षेत्र रेलखंड पर मरम्मत के कारण अंबाला-पानीपत मेमू रद्द

Mon, 01 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ambala-Panipat MEMU cancelled due to repair work on Ambala-Kurukshetra section
करनाल। अंबाला-कुरुक्षेत्र रेलखंड पर चल रहे मरम्मत एवं तकनीकी कार्य का असर रविवार को भी रेल यातायात पर पड़ा। अंबाला-पानीपत मेमू रद्द कर दी गई। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। इससे यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



सबसे अधिक देरी 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में दर्ज की गई, जो 3 घंटे 44 मिनट लेट रही। 12919 मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे 4 मिनट, 11078 झेलम एक्सप्रेस 2 घंटे 28 मिनट, 22452 बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 57 मिनट तथा 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे 23 मिनट की देरी से चली। 12716 सचखंड एक्सप्रेस 16 मिनट, 14680 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 22 मिनट, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 25 मिनट, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, 20433 जम्मू मेल 37 मिनट और 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 49 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन




मरम्मत कार्य के कारण 64532 अंबाला कैंट-पानीपत मेमू, 14053 हिमाचल एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा 13051 नेताजी एक्सप्रेस, 12413 गाल्टा धाम पूजा एक्सप्रेस तथा 11077 झेलम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed