{"_id":"6a189deb6679b30ca704ab40","slug":"an-uncontrolled-car-rammed-into-a-shop-in-gagsina-village-karnal-news-c-18-knl1018-915936-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गगसिना गांव में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गगसिना गांव में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
विज्ञापन
.हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गगसिना गांव में बुधवार देर रात एक नई स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। कार के सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे दुकान से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, र रात हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पास में खड़ी बाइक भी चपेट में आ गई। कार चालक गांव की तरफ से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। चालक ने वाहन को बचाने के लिए मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दुकान में जा टकराई। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। हादसे में नई स्कॉर्पियो-एन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।