फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anu became the Sarpanch of Sarwan Majra village by winning by 538 votes.

Karnal News: 538 वोट से जीतकर अनु बनी सरवन माजरा गांव की सरपंच

Mon, 11 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Anu became the Sarpanch of Sarwan Majra village by winning by 538 votes.
सरपंच पद की विजेता अनु रानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। इंद्री के सरवन माजरा गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में फौजी सुनील कुमार की पत्नी अनु रानी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरती रानी को 538 वोटों से हराकर जीत हासिल की। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरवन माजरा के बूथ नंबर नौ पर बने मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। गांव में कुल 1159 मतों में से 912 मत पोल हुए। अनु रानी को 676 मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी आरती को 138 मत प्राप्त हुए और जसविंदर कौर को 95 मत प्राप्त हुए।
सकीना देवी और सविता रानी दोनों को एक एक वोट मिला जबकि एक वोट नोटा को मिला। चुनाव जीतने के बाद अनु रानी ने कहा कि गांव का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। गांववासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका सचिव धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस चुनाव अनु रानी सरपंच पद पर चुनी गई हैं। बता दें कि गलत जाति प्रमाण पत्र जमा करवाने के कारण पूर्व सरपंच अंजू को हटाया गया था। अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर सरपंच पद के उपचुनाव में पांच महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी थी।
विज्ञापन

मतदाताओं से बातचीत :
- सरपंच पद के लिए हो रहे इस उपचुनाव में पहली बार मतदान कर रहे अजय नरवाल ने कहा कि मतदान करना हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है। भारतीय होने के नाते वे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उपचुनाव में मतदान करने पहुंची 94 वर्षीय वृद्ध महिला लीला देवी ने बताया कि गांव के विकास के लिए एक कर्मठ और योग्य प्रतिनिधि का होना आवश्यक है। इसी भावना के चलते वोट डालने के लिए आई हैं।

सरपंच पद की विजेता अनु रानी

सरपंच पद की विजेता अनु रानी

सरपंच पद की विजेता अनु रानी

सरपंच पद की विजेता अनु रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed