फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Area meetings will be held on 3rd and 4th

Karnal News: 3 और 4 को लगेंगी एरिया सभाएं

Tue, 02 Jun 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Area meetings will be held on 3rd and 4th
3 और 4 को लगेंगी एरिया सभाएं
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम क्षेत्र में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्ध अवस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए एक बार फिर से एरिया सभा का गठन किया गया है। एरिया सभा की बैठकें दो दिन यानी 3 व 4 जून को वार्ड अनुसार आयोजित की जाएंगी। इसके लिए निगम क्षेत्र के सभी 20 वार्डों के लिए एरिया सभा बनाकर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। वार्ड 1 से 10 की एरिया सभा की बैठक 3 जून को और वार्ड नंबर 11 से 20 की एरिया सभा की बैठक 4 जून को होंगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित वार्ड के लाभार्थियों का सत्यापन, उन्हीं वार्डों के मतदाताओं की ओर से किया जाएगा। ब्यूरो
संपत्ति कर आई के स्व प्रमाणित के शिविर आज
करनाल। नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर आईडी को सेल्फ सर्टिफाई अर्थात स्व प्रमाणित करने के लिए वार्ड अनुसार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि मंगलवार को वार्ड-6 में ये शिविर पार्षद कार्यालय मकान नंबर 523 इंदिरा कॉलोनी और वार्ड-16 के घोघड़ीपुर रेलवे पुल के नीचे महावीर कॉलोनी में धर्मशाला के नजदीक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनका समय प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी और आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। ब्यूरो
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 फीसदी तक अनुदान
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा ने किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए वर्ष 26-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ व रबी सीजन 2025-26 का पंजीकरण होना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि चयनित किसान को एक मशीन पर ही अनुदान प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय व सहायक कृषि अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed