{"_id":"69cd68fe93e06b973c0e7864","slug":"aryan-of-ghogharipur-dies-after-car-hits-divider-in-america-friend-critical-karnal-news-c-18-knl1018-877560-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका में कार डिवाइडर में टकराने से घोघड़ीपुर के आर्यन की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका में कार डिवाइडर में टकराने से घोघड़ीपुर के आर्यन की मौत, दोस्त गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
आर्यन फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घोघड़ीपुर गांव निवासी आर्यन (20) की 29 मार्च को अमेरिका में कार डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त का केस पास होने की खुशी में पार्टी करके घर लौट रहे थे। परिजन बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकार और अमेरिका में रह रहे युवाओं से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
घोघडीपुर निवासी आर्यन मान अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिजन के अनुसार, वह करीब एक साल पहले परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के उद्देश्य से डंकी रूट से अमेरिका गए थे। वहां उनको नौकरी भी मिल गई थी। 29 मार्च को अपने किसी दोस्त का केस पास हो जाने की खुशी में पार्टी करने के बाद एक अन्य दोस्त के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।
परिवार को उम्मीद थी कि आर्यन विदेश में मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। समाजसेवी रणबीर लोहान ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने शव को भारत लाने के लिए परिवार का सहयोग करने की अपील की।
-- -
गो फंड के जरिए जुटाई जा रही मदद
माता-पिता अपने बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को भारत लाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा। परिवार की मदद के लिए वहां रह रहे युवक अब गो फंड के माध्यम से आर्थिक सहयोग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव के लोग और परिचित भी आगे आकर सहायता कर रहे हैं।
Trending Videos