सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Take daily review of projects worth more than Rs 1 crore: Municipal Commissioner

एक करोड़ से बड़ी परियोजनाओं का रोज लें जायजा : निगमायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Take daily review of projects worth more than Rs 1 crore: Municipal Commissioner
विज्ञापन
करनाल। शहर में चल रही व शुरू होने वाली बड़ी परियोजनाओं की स्थिति जानने लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को निगम अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक-एक कर परियोजनाओं की संबंधित अभियंताओं से जानकारी ली और उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को एक करोड़ से ऊपर की सभी परियोजनाओं की स्थिति रोजाना जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो फाइल मुख्यालय भेजी जाती हैं लगातार बातचीत कर उन पर जल्दी कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी स्थल पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जानी है। इसकी दर अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है। यह कार्य शीघ्र करवा लिया जाएगा।
Trending Videos

कर्ण पार्क सौंदर्यीकरण परियोजना पर चर्चा करते हुए निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि एजेंसी से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एक सप्ताह में जमा करवाएं। अगर इस अवधि में डीपीआर फाइल जमा नहीं होती तो एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड को जाने वाला आउटर बाइपास रोड के कार्य को तेजी गति से करवाने के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज का निर्माण भी समानांतर किया जाए। अगर एजेंसी देरी करे तो सख्त नोटिस जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में करना होगा 50 प्रतिशत शिकायतों का निवारण
उन्होंने सीएम विंडो, जनसंवाद, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर (एसएमजीटी), समाचार पत्र, सीपी ग्राम व समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों के समाधान को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से स्थिति जानी। उन्होंने पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का 50 प्रतिशत निपटान एक सप्ताह में करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को स्वयं अपने लक्ष्य बनाने को कहा और अधीक्षण अभियंता को इनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निपटान करें। उन्होंने कहा कि एक्शन टेकन रिपोर्ट समय से भेजी जानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार, सलाहाकार महीपाल सिंह के अतिरिक्त कार्यकारी, सहायक अभियंता व सफाई शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed