सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The construction of the boxing hall will have to wait.

Karnal News: बॉक्सिंग हाॅल के निर्माण के लिए करना होगा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 09 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The construction of the boxing hall will have to wait.
इस हाॅल को तोथ कर बनाया जाएगा बाक्सिंग हाॅल। संवाद
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रहे खिलाड़ियों को बॉक्सिंग हाॅल का काफी लंबे समय से इंतजार है। जनवरी महीने में हॉल का नक्शा पास हो गया था। तीन महीने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिला खेल अधिकारी के अनुसार, अगस्त महीने तक हाॅल का निर्माण कार्य शुरु होने की उम्मीद है।
जिला लोक निर्माण विभाग की ओर मार्च के महीने में कर्ण स्टेडियम में बने जिमनास्टिक हाॅल को गिराने की तैयारी चल रही है। बॉक्सिंग हाॅल के निर्माण के लिए पहले इस इमारत को गिराना था। इसके बाद हाॅल का निर्माण शुरू किया जाना था। जिला खेल विभाग की ओर से हॉल के निर्माण कार्य में लगने वाली राशि का एस्टीमेट बनाकर जिला लोक निर्माण विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हॉल में दो बॉक्सिंग रिंग व चार बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य शुरू न होने की वजह से खिलाड़ियों को स्टेडियम में बन रहे बहुउद्देशीय हाॅल में अभ्यास करना पड़ रहा है। कई बार खिलाड़ी खुले में भी अभ्यास करते हुए नजर आते है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 25 जुलाई, 2020 को इस हॉल के निर्माण की घोषणा की थी। जनवरी महीने में दूसरी बार हाॅल का नक्शा बन कर आया था और करीब 11 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। इसमें से पंचकूला खेल विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पूरी राशि जमा करवा दी गई है। अब नए नक्शे के अनुसार लागत में बदलाव किया जाएगा। जिला लोक निर्माण विभाग की ओर से अधिकारियों ने स्टेडियम में बने जिमनास्टिक हाॅल को गिराने के लिए बजट बनाया था।
जिला लोक निर्माण विभाग की ओर से जिमनास्टिक हाॅल को गिराने के लिए जल्द से जल्द टेंडर लगा दिया गया जाएगा। टेंडर लगने के तुरंत बाद ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। बॉक्सिंग हॉल के निर्माण का बजट भी विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। अगस्त महीने तक हाॅल का निर्माण कार्य शुरु होने की उम्मीद है।- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed