{"_id":"6ad538ca356f3353450d368f","slug":"atm-security-left-to-fate-most-lack-guards-karnal-news-c-18-knl1018-1015278-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे… अधिकतर पर गार्ड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे… अधिकतर पर गार्ड नहीं
विज्ञापन
एटीएम के बाहर नहीं है कोई सुरक्षाकर्मी संवाद
करनाल। रात का सन्नाटा, एटीएम बूथ का गिरा हुआ शटर और हाथ में ग्राइंडर मशीन व हथौड़ा। अर्जुन गेट के सामने ओल्ड जीटी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में सेंधमारी की कोशिश ने जिले के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी ने रात करीब 1:53 बजे बूथ में घुसकर मशीन के चेस्ट को नुकसान पहुंचाया और बैंक रूम की फॉल्स सीलिंग तक तोड़ दी। इस एटीएम पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। जिले में करीब 400 एटीएम हैं लेकिन अधिकतर पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। रात के समय इन एटीएम की सुरक्षा किसके भरोसे है।
लीड बैंक मैनेजर राजीव मिनहास ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित बैंक की होती है। बैंक अपने स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करता है। अलग-अलग एटीएम पर गार्ड की तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी संबंधित बैंक से ही मिल सकती है। जिले में एटीएम की संख्या और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा जरूरी है।