फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awareness rally against foeticide

Karnal News: भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally against foeticide
मूनक। गगसीना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अमन पानू की देखरेख में बुधवार को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई और ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं, देश के बड़े-बड़े पदों पर महिलाएं हैं। भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, सेना में अनेक पदों पर भारत की महिलाओं अपना कर्तव्य समझकर देश की रक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों ने देश के नाम को रोशन कर अनेक पदक भारत को दिलाए। करनाल की बेटी कल्पना चावला ने देश व जिले का नाम रोशन किया। भ्रूण हत्या करवाने पर सरकार के द्वारा दंडनीय अपराध है। हमें ऐसे अपराध को रोकने में सरकार की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर गांव की गलियों व फिरनी से होते हुए भ्रूण हत्या के खिलाफ रैली निकाली। इसमें गांव की सरपंच पूनम, स्वास्थ्य विभाग से कृष्णा, राजेश, कविता, सरिता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व पंचायत मेंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed