फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhajans enthralled the audience at the evening prayers at Khatu Shyam Salasar Temple.

Karnal News: खाटू श्याम सालासर मंदिर की श्याम संध्या में भजनों ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Bhajans enthralled the audience at the evening prayers at Khatu Shyam Salasar Temple.
असंध। ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी के अवसर पर बुधवार को नगर के सफीदों रोड स्थित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में श्याम संध्या का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगा श्रद्धालुओं व राहगीरों की प्यास बुझायी। प्रसिद्ध भजन गायक जोनी जांगड़ा ने खाटू श्याम भजनों पर खूब समां बांधा। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरुष महिलाओं व बच्चों ने श्याम भजनों का खूब आनंद लिया। हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के जयकारों से श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज सेवी अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सालासर खाटू श्याम मंदिर कमेटी के प्रधान दर्शन शर्मा, अनीत चोपड़ा, विनोद बलूजा, हरीश मदान ने कहा कि खाटू श्याम बाबा कलयुग के राजा हैं। जो सब भक्तों के दुख दूर कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मुख्यातिथि अनिल गोयल ने कहा कि अपरा एकादशी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एक प्रमुख एकादशी है, जिसे पापमोचक (पाप नष्ट करने वाली) और अचला एकादशी भी कहते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और मान्यता है कि इसे करने से पापों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत यश, कीर्ति और धन-संपत्ति प्रदान करता है। इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर समाजसेवी उषा मदान, श्याम लाल शर्मा,बाबू गोयल,प्रवीण पाहवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed