तरावड़ी। पुराना जनाना मंदिर में श्री खाटू श्याम मंदिर के भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी तरुण बंसल ने मंदिर निर्माण की नींव रखी जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया। तरुण बंसल ने कहा कि खाटू श्याम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं होगा बल्कि सनातन धर्म की एकता, आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा जिससे श्रद्धालु दर्शन व पूजा कर सकेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजन गाए और जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बनाया गया। इस मौके पर महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, नरेश बंसल, शीशपाल गुप्ता, वीरेंद्र बंसल, पीके भारद्वाज, गणेश बंसल, विजय सिंगला और अशोक गोयल सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद