{"_id":"69ff92e38055c067040730ad","slug":"bike-collides-with-tree-youth-dies-karnal-news-c-18-knl1018-902787-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की माैत
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर पहुंच कर लोगों से पुछताछ करता पुलिस कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। क्षेत्र के नड़ाना रोड पर शनिवार सुबह 5 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार राइस मिल के कुक लेखनाथ (22) की माैत हो गई। तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की गर्दन टूट गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
राहगीर प्रदीप ने बताया कि नीलोखेड़ी की किसान बस्ती निवासी लेखनाथ (22) राइस मिल में कुक का काम करता था। वह राइस मिल में रहता था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वह किसी व्यक्ति को बाइक पर छोड़ने जा रहे थे। वापस लौटते समय नड़ाना रोड पर तीखे मोड़ के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति के कारण बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई और हादसा हो गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि नड़ाना के पास बाइक के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण संतुलन बिगड़ना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।