फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike parked outside house stolen, thief caught on CCTV

Karnal News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Mon, 11 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike parked outside house stolen, thief caught on CCTV
घर से बाईक चोरी करते हुए आरोपी का सीसीटीवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। शहर के वार्ड नंबर-3 में चोर दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करके ले गया। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक के मालिक की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वार्ड तीन निवासी शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी बाइक धोकर घर के बाहर खड़ी की थी। उनके घर में सांय के समय धार्मिक आयोजन था। इसलिए घर के सभी सदस्य तैयारियों में व्यस्त थे। सुबह करीब 10 बजे जब वह कुछ सामान लाने के लिए बाहर आए तो उन्होंने देखा बाइक गायब थी। उन्होंने घर के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज चेक की। तो एक अज्ञात व्यक्ति बाइक ले जाते दिखा। आरोपी ने मुंह व सिर पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ है। इसके बाद उसने इंद्री थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इंद्री थाना के पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि बाइक चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़कर बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed