फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies after being hit by school bus

Karnal News: स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की माैत

Tue, 26 May 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by school bus
प्रमोद फाइल फोटो
इंद्री। ब्याना गांव के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे सिकंदरपुर डबकौली कला मोड़ पर तेज रफ्तार निजी स्कूल बस और बाइक की भिडंत में डबकाैली गांव निवासी प्रमोद की माैत हो गई। हादसे के बाद चालक माैके से भाग गया। इंद्री थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डबकाैली गांव निवासी दया राम ने पुलिस को दी शिकायत दी है कि वह और उनका पुत्र प्रमोद अलग-अलग बाइकों पर बीबीपुर ब्राह्मण गांव जा रहे थे। प्रमोद उनसे करीब 100–150 मीटर आगे चल रहा था। सिकंदरपुर डबकौली कला मोड़ पर स्थित एमबी फूड चौराहे पर पहुंचे, तो अचानक सामने से आई एक निजी स्कूल की बस की चपेट में बेटे की बाइक आ गई। बेटा प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राहगीरों की मदद से बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दाैरान रात को 9 बजे प्रमोद की माैत हो गई।
विज्ञापन

इंद्री थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी व आसपास के लोगों से सूचना जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed