{"_id":"6a1c9cbef8de06553b0fc784","slug":"bike-smashed-into-four-pieces-after-being-hit-by-a-speeding-car-father-dead-son-critical-karnal-news-c-18-knl1018-918251-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए बाइक के 4 टुकड़े, पिता की मौत... बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए बाइक के 4 टुकड़े, पिता की मौत... बेटा गंभीर
Mon, 01 Jun 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। इंद्री सड़क स्थित दरड़ गांव के अड्डे पर रविवार दोपहर 2 बजे अत्यधिक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक के चार टुकड़े हो गए। बाइक सवार पानीपत की हरी सिंह कॉलोनी निवासी मदन (40) की मौत हो गई। उनका बेटा पुलकित (16) गंभीर रूप से घायल है। कार सवार बाइक को करीब 100 मीटर दूरी तक घसीटते ले गए। इसके बाद कार असंतुलित होकर खेतों में जा गिरी। एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बच गई। वह मौके से भाग गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल पुलकित को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच में पिता और बेटे की पहचान सामने आई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि बाइक सवार इंद्री की तरफ से करनाल की ओर जा रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। दरड़ गांव के अड्डे के पास पीछे से इंद्री की तरफ से आई तेज रफ्तार से आई-20 गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। कार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे गहरे खेतों में जा गिरी। कार के एयरबैग खुलने से चालक सकुशल रहा। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को खेतों से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रंबा चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मदन अपने बेटे पुलकित के साथ बाइक पर सवार होकर संगोही गांव में किसी रिश्तेदारी में आए हुए थे। दोपहर को वह वापस पानीपत अपने घर जा रहे थे।
ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
दरड़ गांव निवासी रसीद अली, पवन, चमन, सुरेश, रमेश ने बताया कि गांव से वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कुराली सहित अन्य गांवों से बच्चे भी इसी सड़क से आते-जाते हैं। इसलिए यहां तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों का भी अक्सर पैदल आना-जाना यहां से रहता है। इसलिए यहां प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।