फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Biru Murder Case: Even after five days, all seven named accused remain out of police custody.

बीरू हत्याकांड : पांच दिन बाद भी सातों नामजद पुलिस गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Biru Murder Case: Even after five days, all seven named accused remain out of police custody.
करनाल। दराबी लाइन निवासी बीरू की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन मामले में नामजद सातों आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब तक पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से वारदात के बाद हुए दो बदमाशों के एनकाउंटर तक ही सीमित है। बीरू की मां ममता की शिकायत पर थाना शहर पुलिस की ओर से नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों के साथ-साथ सोशल मीडिया और संपर्कों को भी खंगाल रही है। बीरू की मां ममता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की साजिश त्रिशूल ग्रुप के शूटर वंश उर्फ समाना बाहु के इशारे पर रची गई। शिकायत के अनुसार, बीरू और शूटर वंश के बीच पिछले करीब एक महीने से इंस्टाग्राम पर वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बहस हुई और बीरू को कई बार धमकियां भी दी गईं।
विज्ञापन

मृतक बीरू की मां का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों के बाद ही उसके बेटे की हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस शिकायत में सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर वंश समेत सात आरोपी नामजद
ममता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शूटर वंश उर्फ समाना बाहु, योगेश कपूर निवासी नीलोखेड़ी, कुनाल पाल निवासी बालाजी कॉलोनी, निन्जा रंबा और नैंसी जाटनी निवासी कुरुक्षेत्र समेत सात लोगों को नामजद किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन सभी ने मिलकर बीरू की हत्या की साजिश रची। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों की ओर से करीब एक महीने से बीरू को फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दी जा रही थीं। आरोप है कि हत्या को अंजाम देने के लिए करीब एक माह पहले फूसगढ़ निवासी संजय और कर्ण विहार निवासी जैल रोड के माध्यम से एक युवक को हथियार उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed