{"_id":"6a7a3bd4cbb434372d0384fa","slug":"demand-for-cbi-probe-into-encounter-to-be-raised-at-ror-mahasabhas-mahapanchayat-karnal-news-c-18-knl1018-966523-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोड़ महासभा की महापंचायत में उठेगी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोड़ महासभा की महापंचायत में उठेगी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर पर रोड़ समाज की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। सोमवार को रोड़ धर्मशाला में अखिल भारतीय रोड़ महासभा की बैठक में कहा गया कि सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है। बुधवार को कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में सुबह 10 बजे हरियाणा से समाज के लोगों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें सीबीआई जांच की मांग के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद पुलिस ने हर्ष और बीरबल को मुठभेड़ में मार गिराया। समाज यह जानना चाहता है कि पुलिस की यह कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई। क्या पूरी कार्रवाई कानून के निर्धारित दायरे में हुई।
उन्होंने कहा कि बैठक में पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समाज की मांग है कि मामले की सच्चाई निष्पक्ष तरीके से सामने आनी चाहिए। बुधवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित महापंचायत में प्रदेश के सभी जिलों से समाज के प्रतिनिधि और लोग शामिल होंगे। सीबीआई जांच के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे।
सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील
बैठक में समाज के युवाओं को विशेष रूप से सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मामले पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या गलत टिप्पणी न करे। किसी पुराने वीडियो, पोस्ट या बयान को वर्तमान प्रकरण से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं किया जाए।
विज्ञापन
काला माजरा की पंचायत में जताया था रोष
हर्ष के एनकाउंटर पर रविवार को काला माजरा गांव में हुई रोड़ समाज की पंचायत में भी रोष जताया गया था। पंचायत में लोगों ने घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए थे। समाज के लोगों का कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। पंचायत में मौजूद लोगों ने विधायक और कुछ लोगों के बीच हुई कथित बातचीत का भी जिक्र किया। लोगों के अनुसार, इस बातचीत में एसपी से कार्रवाई के लिए समय मांगा गया था। इसके बाद उसी रात हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर की घटना सामने आई, जिससे समाज के कुछ लोगों में संदेह और गहरा गया।