फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth jumps into Western Yamuna Canal near Ramba.

Karnal News: रंबा के पास पश्चिम यमुना नहर में युवक ने लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Western Yamuna Canal near Ramba.
राकेश फाइल
इंद्री। रंबा गांव के समीप पश्चिम यमुना नहर में सोमवार सुबह 30 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार छलांग लगाने वाले युवक की पहचान राकेश निवासी रंबा गांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह राकेश नहर में कूदता दिखाई दिया था। एसडीआरएफ ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन तेज बहाव के कारण अभी तक युवक का सुराग नहीं लग पाया और तलाश जारी है।
विज्ञापन

राकेश के चाचा सुभाष ने बताया कि राकेश कुछ समय पहले ही मलेशिया से वापस लौटा था। उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और उसका 6 माह का बेटा है। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं था। राकेश के ताऊ राजपाल ने उसे शांत और मेहनती बताया। इंद्री थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक का सुराग नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन

राकेश फाइल

राकेश फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed