{"_id":"69fe4b0b9ead843473079295","slug":"blocks-collapsed-on-dhanauri-kalavad-road-causing-problems-for-drivers-karnal-news-c-36-1-amb1001-162912-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धनौरी कलावड़ रोड पर धंसे ब्लॉक, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धनौरी कलावड़ रोड पर धंसे ब्लॉक, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
मुलाना के धनौरी कलावड़ रोड़ पर धंसे ब्लॉक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। धनौरी-कलावड़ रोड पर सड़क में लगे ब्लॉक धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यहां कई हादसे तक घटित हो चुके है। इसके बाद भी यहां के हालात जस के तस बने हुए है। जबकि यह मार्ग कई गांवों का मुख्य मार्ग है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, क्योंकि ब्लॉक धंसने से सड़क में बड़े-बडे गैप बन चुके हैं। इससे मोटरसाइकिल का टायर आसानी से धंस जाता है और नियंत्रण खोने का भय बना रहता है।
वाहन चालक सोहन, रमेश, संजू, कर्म सिंह ने बताया कि यह मार्ग कलावड़, खानपुर, मुरादपुर,तपडेपुर सहित कई गांवों में जाने का मुख्य मार्ग है। उक्त गांव के सैकड़ों वाहन चालक यहां से हर रोज गुजरते है। लेकिन धनौरी गांव में उक्त धंसे हिस्से से गुजरना वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। मार्ग पर लगे ब्लॉक केवल एक जगह नहीं बल्कि कई जगहों के धंस चुके है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर धंसे ब्लॉकों को जल्द ठीक कराया जाए।