{"_id":"6a17478e9275430f4c0a840d","slug":"bobby-murder-case-family-insists-on-not-conducting-postmortem-relents-after-dsps-assurance-karnal-news-c-18-knl1018-915807-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोबी हत्याकांड : पोस्टर्माटम नहीं कराने पर अड़े परिजन, डीएसपी के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोबी हत्याकांड : पोस्टर्माटम नहीं कराने पर अड़े परिजन, डीएसपी के आश्वासन पर माने
Thu, 28 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 28 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बॉबी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री।
चुरनी जागीर गांव निवासी बोबी की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजन ने रोष जताया। शवगृह पर पहुंचे परिजन व अन्य लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाते हुए वीडियोग्राफी करवाने की मांग की। इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने परिजन को समझाया और मांगों को मानते हुए पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
शिकायतकर्ता अभिषेक, मृतक की माता रीना देवी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को छह आरोपियों के नाम दिए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि डेढ़ साल पहले भी आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था। बेटियों को उठाने तक की धमकी दी थी। अब आरोपियों ने बेरहमी से बोबी की हत्या कर दी। हत्या को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
परिजन ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह ना तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और ना ही संस्कार करेंगे। दोपहर को अस्पताल में इंद्री डीएसपी सतीश गौतम पहुँचे। उन्होंने समझाया कि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इसके बाद तुरंत आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन माने
विज्ञापन
डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मौत के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-- --
छह लोगों के खिलाफ दर्ज है हत्या की प्राथमिकी
मृतक के भाई अभिषेक कुमार की शिकायत कर इंद्री थाना पुलिस ने संगोही निवासी रिंकू, जयपाल, मोहित उर्फ पादी, अंकित, उसके भाई पाहड़ी और माख़ुमाजरा गांव निवासी एवं भाजपा के संगोहा मंडल के मंडलाध्यक्ष राममेहर शर्मा के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।