{"_id":"6a1de7245841905b87009ded","slug":"bobby-murder-case-no-evidence-or-location-found-from-detained-suspects-karnal-news-c-18-knl1018-919197-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाॅबी हत्याकांड : हिरासत में लिए संदिग्धों से नहीं मिले साक्ष्य, न ही मिली लॉकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाॅबी हत्याकांड : हिरासत में लिए संदिग्धों से नहीं मिले साक्ष्य, न ही मिली लॉकेशन
Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
मृतक बॉबी का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। इंद्री के नन्हेड़ा गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले चूरनी जागीर गांव निवासी बॉबी के शव का सातवें दिन भी संस्कार नहीं हो पाया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हैं। वहीं मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन उनसे हत्या संबंधी कोई भी साक्ष्य नहीं मिल पाया है। इसके अलावा न ही उनकी लोकेशन वारदात स्थल या आसपास की मिली है।
दूसरी ओर मामले में जांच अधिकारी और डीएसपी बदलवाने की मांग को लेकर मृतक के परिजन ने सोमवार को एसपी नरेंद्र बिजारनिया से मुलाकात की। एसपी ने परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब मंगलवार को आने वाली पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद परिजन संस्कार को लेकर फैसला लेंगे। मृतक बॉबी की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से तीन जून को मेडिकल कॉलेज में शवगृह के बाहर महापंचायत बुलाए जाने की सूचना के बाद से पुलिस ओर ज्यादा सक्रिय हो गई है। परिवार ने जिन लोगों के नाम शिकायत में दिए हैं। पुलिस ने उनमें से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पीड़ित परिवार के लोगों को भी दिखाया है लेकिन मामले में पुलिस को अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की लाॅकेशन भी चेक की है। बॉबी के घर से जाने से लेकर शव मिलने तक प्राथमिकी में नामजदों के साथ नहीं मिलती है। वहीं पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।विदित्त हो कि चूरनी जागीर गांव निवासी बाॅबी बाइक पर सवार होकर 25 मई को घर से गया था और 26 मई को नन्हेड़ा गांव के खेतों में उसका शव मिला था। शरीर पर जलने जैसे निशान थे। परिवार ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मृतक बाॅबी के भाई अभिषेक की शिकायत पर इंद्री थाना में संगोही गांव निवासी रिंकू, जयपाल, मोहित उर्फ़ पादी, अंकित और उसके भाई व भाजपा के संगोहा मंडल के अध्यक्ष एवं माखुमाजरा निवासी राममेहर शर्मा के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। एक बार सिविल अस्पताल के शवगृह और दूसरी बार पीजीआई चंडीगढ़ में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। तभी से परिजन संस्कार न करने पर अड़े हैं। शव फिलहाल शवगृह में रखा हुआ है।
-- -- -- -
आज आनी है पोस्टमार्टम की प्राइमरी रिपोर्ट
बाॅबी के चचेरे भाई प्रिंस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्राइमरी रिपोर्ट आनी है। उसमें माैत के कारण पता लगने की संभावना है। अगर उसमें हत्या आती है तो वह पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। रिपोर्ट के एक दिन बाद यानी बुधवार की महापंचायत भी इसलिए रखी गई है ताकि पुलिस को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का ओर समय दिया जा सके। इसके बावजूद भी अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो महापंचायत मे बड़े आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है।
-- -
जांच अधिकारी और डीएसपी बदलने की मांग
पीड़ित पक्ष से मृतक के चाचा मुकेश, बंटी, दीपक, पिता संदीप, भाई अभिषेक, प्रिंस सहित अन्य ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की। परिजन ने कहा है कि उन्हें शक है कि इंद्री थाना पुलिस और डीएसपी जानबूझकर आरोपियों को बचाने के प्रयास में हैं। इसलिए मामले की जांच को बदलकर कुंजपुरा थाना को दी जाए। परिजनों ने बताया कि एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने आश्वासन दिया है कि डीएसपी इंद्री के साथ साथ डीएसपी सिटी राजीव कुमार से मामले की जांच करवाई जाएगी।
पुलिस मामले में निष्पक्षता से तफ्तीश कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, लाॅकेशन भी चेक की गई। कोई साक्ष्य अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छह सप्ताह बाद आएगी। उसमें माैत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या अन्य कारण से माैत हुई है। अभी संस्कार नहीं हो पाया है। पुलिस पीड़ित परिवार से लगातार बात कर रही है। -सतीश गाैतम, डीएसपी, इंद्री