{"_id":"6a24781a2023ab471d027a0d","slug":"bobby-was-on-a-bike-with-two-youths-police-showed-cctv-footage-to-his-family-karnal-news-c-18-knl1018-922306-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो युवकों के साथ बाइक पर था बाॅबी, पुलिस ने परिजन को दिखाए सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो युवकों के साथ बाइक पर था बाॅबी, पुलिस ने परिजन को दिखाए सीसीटीवी फुटेज
Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। इंद्री क्षेत्र के चुरनी जागीर गांव के बॉबी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन ने डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार से मुलाकात की। पुलिस ने उचित जांच का आश्वासन दिया। डीएसपी ने परिजन को सीसीटीवी फुटेज दिखाए। इसमें बॉबी बाइक पर दो युवकों के साथ बीच में बैठा है। तीनों ने एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया है। दोनों युवक कौन थे पुलिस अब उनकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
परिजन का आरोप है कि पुलिस के एक सप्ताह में कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्हें संस्कार कर दिया था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। मृतक बॉबी के चाचा मुकेश ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। इसके अलावा अभी तक उनके परिवार के किसी भी सदस्य को जांच में शामिल नहीं किया गया है।
शनिवार को मृतक के चाचा मुकेश, राजेंद्र मान, दादा सिंदर, चाचा दीपक, विक्रम, भाई अभिषेक, जीजा सुमित, चाचा मनदीप, राकेश ने डीएसपी मुख्यालय में संदीप कुमार से मुलाकात की। मुकेश कुमार ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंतिम समय में बॉबी के साथ कौन था। एक सीसीटीवी पुलिस को मिली है, इसमें बाइक पर बॉबी के साथ दो अन्य युवक हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के लिए प्रयासरत है। वहां से इस गुत्थी को पुलिस सुलझा लेगी। वहीं परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को जांच में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस मामले में जांच कर रही है। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिवार को अभी तक प्राप्त साक्ष्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। -संदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय