फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   B.Tech student beaten by toll workers, seriously injured

Karnal News: बीटेक के छात्र को टोलकर्मियों ने पीटा, गंभीर घायल

Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student beaten by toll workers, seriously injured
प्योंत टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के हमले में घायल हुआ बीटेक का छात्र रोकी।
निसिंग।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित प्योंत टोल प्लाजा पर मंगलवार रात को 9 बजे टोलकर्मियों ने उपलाना गांव निवासी बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र रोक्की की पिटाई कर दी। छात्र गंभीर रूप से घायल है। आंख और सिर में गहरी चोट लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पहले कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज और वहां से पीजीआई रेफर किया गया है।
वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें टोलकर्मी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। निसिंग थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कतलाहेड़ी गांव निवासी अशोक ने प्रकरण की पुलिस में शिकायत की है। वह रोक्की के मामा के लड़के हैं।
विज्ञापन

अशोक के अनुसार, वह किसी काम से बुआ के बेटे रोक्की के पास जलमाना गए थे। मंगलवार की रात दोनों जलमाना से कतलाहेड़ी गांव की ओर लाैट रहे थे। उनकी गाड़ी कतलाहेड़ी गांव की होने के कारण टोल टैक्स से फ्री श्रेणी में आती है। वह अपने वाहन को इमरजेंसी लेन में ले आए। यहां बूथ पर कोई भी कर्मचारी नहीं था। रोक्की गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों को आधार कार्ड और गाड़ी की आरसी दिखाने के लिए गया। अशोक का आरोप है कि नशे में धुत टोलकर्मियों ने उससे अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर करीब 10 टोलकर्मी और माैके पर आ गए। उन्होंने ईंट, डंडों और लोहे की रोड से उनपर हमला कर दिया। टोलकर्मी दलबीर, अंकित, अजय, राजबीर और अन्य ने रोक्की को गंभीर रूप से घायल कर दिया। माैके पर पहुंचे अन्य वाहन चालकों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद से वह घायल रोक्की को करनाल में सिविल अस्पताल लेकर गया। वहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई भेजा गया है।
पीड़ित पक्ष के लोगों ने एनएचएआई, जिला प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके अलावा घायल छात्र के परिवार की मांग है कि टोल संचालित करने वाली कंपनी का टेंडर रद्द किया जाए। ताकि आगे से ऐसी घटना न हो।
---

अक्सर वाहन चालकों से करते हैं झगड़ा

शिकायतकर्ता अशोक कुमार के अनुसार, टोल प्लाजा के नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को वर्दी और नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसके बावजूद भी कर्मचारी न तो वर्दी पहनते हैं और न ही नेम प्लेट लगाते हैं। अक्सर टोलकर्मी वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार और झगड़ा करते हैं। रात के समय शराब के नशे में भी रहते हैं।
फ्री वाहनों को रोकने से ग्रामीणों में रोष
रात को टोल पर हुई घटना से आसपास के गांव के ग्रामीणों में रोष है। प्याैंत कतलाहेड़ी, गुल्लरपुर, पक्काखेड़ा, मंचूरी, बांसा सहित अन्य गांव के लोग टोल से फ्री श्रेणी में आते हैं। ग्रामीण सुरेश, अमर सिंह, सुरेंद्र, सोहन सिंह, राजपाल ने कहा कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की दबंगई और अभद्र व्यवहार की शिकायतें पहले भी आती रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। काफी गांव टोल फ्री की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद भी कर्मचारी वाहन चालकों को बेवजह ही परेशान करते हैं।


प्याैंत टोल पर हुए झगड़े की शिकायत मिली है। घायल रोक्की का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी को बयान लेने के लिए वहां भेजा गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, निसिंग थाना

प्योंत टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के हमले में घायल हुआ बीटेक का छात्र रोकी।

प्योंत टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के हमले में घायल हुआ बीटेक का छात्र रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed