{"_id":"69f7ba9a84e40e73bc0ec330","slug":"buildings-up-to-13-stories-fire-engines-only-have-two-story-ladders-karnal-news-c-18-knl1018-898367-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इमारतें 13 मंजिल तक, दमकल के पास सिर्फ दो मंजिल की सीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इमारतें 13 मंजिल तक, दमकल के पास सिर्फ दो मंजिल की सीढ़ी
Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में बहुमंजिला इमारतों की संख्या बढ़ी है। निर्माण भी हो रहा है। कई स्थानों पर 10 से 13 मंजिल तक के भवन खड़े हो चुके हैं। वहीं दमकल विभाग के पास अब तक हाइड्रोलिक सीढ़ी नहीं है। विभाग के पास फिलहाल पारंपरिक सीढ़ियां हैं। इन्हें दमकलकर्मी हाथों से लगाकर इस्तेमाल करते हैं। अधिकतम दो मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
ऐसे में बहुमंजिला इमारतों में आग लगने पर दमकलकर्मियों को बचाव कार्य में मुश्किल आती है। उन्हें इमारत के अंदर घुसकर बचाव कार्य करना पड़ता है जो बेहद जोखिम भरा होता है। स्थानीय स्तर पर कई बार हाइड्रोलिक सीढ़ी की मांग उठाई जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजे गए हैं, लेकिन बजट की स्वीकृति नहीं मिलने से खरीद अटकी हुई है।