{"_id":"69ebd3d3be920d4a040edc3d","slug":"by-election-last-day-for-nominations-today-karnal-news-c-18-knl1018-892985-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : नामांकन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : नामांकन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 10 के लिए नामांकन करता उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पंचायती राज और स्थानीय निकाय के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो जाएगी। 24 अप्रैल तक जिला परिषद वार्ड नंबर-10 के लिए चार, सरपंच पद के लिए दो और पंच के लिए तीन नामांकन ही प्रशासन को प्राप्त हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से चल रही है। नामांकनपत्र 25 अप्रैल तक ही भरे जा सकते हैं। शुक्रवार को जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के लिए 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया हैं। इनमें गढ़ी बीरबल के सलिंदर कुमार और दादूपुर रोड़ान के पाल सिंह शामिल हैं। अब तक इस वार्ड से चार नामांकनपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
तरावड़ी नगर पालिका के वार्ड-8 के उप चुनाव के लिए अभी तक कोई नामांकनपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पंचायती राज संस्थाओं के खाली पदों पर सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए तीन नामांकनपत्र प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
27 को छंटनी और 28 को मिलेंगे चुनाव चिह्न
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त नामांकनपत्रों की छंटनी 27 अप्रैल को की जाएगी। 28 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव 10 मई को सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।