{"_id":"69fe5032ff6a3d84ef03a44c","slug":"by-election-voting-for-five-public-representatives-tomorrow-at-53-centres-karnal-news-c-18-knl1018-902232-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : पांच जनप्रतिनिधियों के लिए कल 53 केंद्रों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : पांच जनप्रतिनिधियों के लिए कल 53 केंद्रों पर मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में पंचायती राज संस्था जिला परिषद के वार्ड-10 के सदस्य, तीन ग्राम पंचायतों के सरपंच और एक पंच पद पर उपचुनाव होना है। पांच जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए कुल 53 केंद्रों पर रविवार को मतदान होगा। जिला परिषद वार्ड-10 के लिए चार और सरपंच पदों के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
शुक्रवार को संबंधित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। डीडीपीओ कंचनलता ने बताया कि असंध ब्लॉक के रिसालवा गांव, कुंजपुरा ब्लॉक के गांव कुंजपुरा और इंद्री ब्लॉक के गांव सरवन माजरा में सरपंच व चिड़ाव ब्लॉक के गांव औंगद में पंच पद पर चुनाव होना है।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 के सदस्य पद के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि कुंजपुरा में सरपंच पद के लिए 9, गांव सरवन माजरा और रिसालवा के सरपंच पद और गांव औंगद में पंच पद के लिए एक-एक केंद्र पर मतदान होगा। करनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ गांव कुंजपुरा में होने वाले सरपंच पद के उप चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फ्लैग मार्च भी निकाला।