फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Canter collides with parked truck, helper dies

Karnal News: खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर, हेल्पर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with parked truck, helper dies
करनाल/तरावड़ी। जीटी रोड पर तरावड़ी के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक कैंटर खड़े ट्रक से टकरा गया जिसमें कैंटर के हेल्पर सतीश (40) निवासी सोनीपत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेल्पर का शव कैंटर के केबिन में बुरी तरह फंस गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद देर रात बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंटर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन तरावड़ी के पास पहुंचा, सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। अचानक सामने आए खड़े वाहन के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के अंदर बैठे हेल्पर सतीश (40), निवासी सोनीपत, बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को हल्की चोटें आईं जबकि हेल्पर को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सुचारु किया गया। हादसे के बाद खड़े ट्रक का चालक मौके से भाग गया। थाना तरावड़ी प्रभारी राजपाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और ट्रक की उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed