{"_id":"6a36fc43e1aeffc3400760da","slug":"cantts-all-weather-pool-and-the-baragarh-stadium-pool-are-expected-to-open-karnal-news-c-36-1-sknl1017-165115-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैंट का ऑलवेदर और बड़ागढ स्टेडियम का पूल शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैंट का ऑलवेदर और बड़ागढ स्टेडियम का पूल शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
अंबाला कैंट के ऑलवेदर स्वीमिंग पूल में प्रेक्टिस करता हुआ खिलाड़ी: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- खेल विभाग ने खोला टेंडर, पांच एजेंसियों ने दोबारा किया आवेदन, दस्तावेजों की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। काफी समय से बंद कैंट के ऑल-वेदर स्विमिंग पूल व बड़ागढ़ आधुनिक खेल स्टेडियम के पूल के संचालन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। खेल विभाग ने तय किया है कि दोनों पूल का टेंडर अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही एजेंसी को दिया जाएगा। उधर, पूल को जल्द खोलने के लिए दूसरी बार टेंडर खोला गया है। अबकी बार प्रदेशभर से पांच एजेंसियों ने आवेदन किए हैं। फिलहाल खेल विभाग की टेक्निकल टीम इन सभी एजेंसियों के दस्तावेजों, उनके पिछले ट्रैक रिकॉर्ड और कार्यकुशलता की गहन जांच कर रही है। अगस्त की शुरूआत में टेंडर जारी करने की तैयारी है।
आम जनता का प्रवेश अब भी बंद
पूल के टेंडर प्रक्रिया में तो तेजी आई है, लेकिन इस भीषण गर्मी में आम तैराक को अभी भी पूल के पानी में उतरने का इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्टेडियम के पूल में केवल सुबह के समय ही प्रवेश की अनुमति है, वह भी सिर्फ उन पंजीकृत खिलाड़ियों को जो राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए आधिकारिक तौर पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। आम तैराक प्रेमियों और बच्चों की एंट्री पूरी तरह से बंद है, जिससे शहर के लोगों में मायूसी है। खेल विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होकर नई एजेंसी के कार्यभार संभालते ही, दोनों पूलों को आम जनता के लिए भी खोल दिया जाएगा।
टेंडर अलॉटमेंट पर टिकीं निगाह
अब शहर के तैराकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दस्तावेजों की जांच कितनी जल्दी पूरी होती है और किस एजेंसी को यह टेंडर अलॉट किया जाता है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में एजेंसी का फाइनल चुनाव कर लिया जाएगा, ताकि इसी गर्मी के सीजन में लोगों को तैराकी का पूरा आनंद मिल सके।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच के बाद जो एजेंसी सभी मानकों पर पूरी तरह खरी उतरेगी, उसे ही दोनों स्विमिंग पूल ऑलवेदर अंबाला कैंट व बड़ागढ़ आधुनिक खेल मैदान के संचालन की पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी। एक ही एजेंसी होने से मॉनिटरिंग और रखरखाव के स्तर में सुधार की उम्मीद है।
राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला