फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car crosses divider and overturns, young man and woman injured

Karnal News: डिवाइडर पार कर पलटी कार, युवक-युवती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Car crosses divider and overturns, young man and woman injured
इंद्री। करनाल-इंद्री राजमार्ग पर वीरवार को तेज रफ्तार डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया लेकिन दुकानदारों और राहगीरों ने पीछा कर उसे धमनहेड़ी मोड़ के पास पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इंद्री से करनाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कार में सवार युवक और युवती अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे दुकानदारों और राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन

दोनों को मामूली चोटें आईं। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और धमनहेड़ी मोड़ के पास डंपर को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed