फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three vehicles collided on NH-44, passengers narrowly escaped.

Karnal News: एनएच-44 पर तीन गाड़ियां भिड़ीं, बाल बाल बचे सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on NH-44, passengers narrowly escaped.
करनाल। नेशनल हाईवे पर चंडीगढ़ की ओर जाते समय तीन गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे पर सबसे आगे ऑल्टो कार चल रही थी। उसके पीछे टोयोटा इनोवा और सबसे पीछे मारुति अर्टिगा थी। बताया जा रहा है कि ऑल्टो की गति कम होने पर पीछे चल रही गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। सबसे पीछे आ रही अर्टिगा इनोवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा आगे चल रही ऑल्टो से भी जा भिड़ी।
विज्ञापन

ऑल्टो का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दिल्ली से मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे इनोवा सवार परिवार के सदस्यों के अनुसार, आगे चल रही ऑल्टो के अचानक ब्रेक लगाने से स्थिति बनी। उनका कहना था कि इनोवा चालक ने गाड़ी संभालने का प्रयास किया, लेकिन पीछे से आ रही अर्टिगा ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed