फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash worth Rs 1.5 lakh stolen from a supermarket

Karnal News: सुपर स्टोर से डेढ़ लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1.5 lakh stolen from a supermarket
तीसरी मंजिल का तोड़ा हुआ दरवाजा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/तरावड़ी। मेन बाजार स्थित खुराना सुपर स्टोर से बुधवार रात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे तो गल्ला खुला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने तीसरी मंजिल से प्रवेश कर ऊपर का दरवाजा तोड़ा और सीधे दुकान के अंदर पहुंच गए। वारदात के तरीके को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पहले से दुकान और आसपास की रेकी कर रखी थी। दुकान मालिक नरेश खुराना और हिमांशु खुराना ने बताया कि गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, वारदात के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने की कोशिश की और जाते समय दुकान में लगा सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी ले गए ताकि पुलिस को सबूत न मिल सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दुकान और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed