{"_id":"69c824e0b9131614b60c8304","slug":"chandigarh-police-reach-karnal-in-rs-150-crore-bank-scam-karnal-news-c-18-knl1018-874399-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 150 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में करनाल पहुंची चंडीगढ़ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 150 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में करनाल पहुंची चंडीगढ़ पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंचकूला नगर निगम के 150 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में शामिल महिला अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस दो दिन से चाैधरी काॅलोनी में डेरा डाले हुए है। पुलिस को आरोपी महिला अधिकारी के मोबाइल फोन की लोकेशन करनाल में मिली है। चंडीगढ़ पुलिस को मकान नंबर 25 के बाहर एक चंडीगढ़ की गाड़ी खड़ी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी महिला अधिकारी की है। वह पुलिस से बचने के लिए यहां गाड़ी खड़ी करके दूसरी जगह चली गई है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी की बैंक घोटाले में शामिल बैंक की महिला अधिकारी मकान नंबर 25 में अपने रिश्तेदार के पास आई हुई है। शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ पुलिस की टीम शहर की चाैधरी काॅलोनी में पहुंची थी। टीम ने यहां एक मकान के अंदर दबिश दी। अंदर न तो अधिकारी मिली और न ही किराएदार मिले।
पुलिसकर्मी रात से ही महिला अधिकारी के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। घर के बाहर एक चंडीगढ़ नंबर की एक्सयूवी 500 गाड़ी खड़ी मिली है। गाड़ी आरोपी महिला अफसर की बताई जा रही है। काॅलोनीवासियों का कहना है कि मकान से किराएदार भी गायब हैं और यहां आई हुई महिला भी अपनी गाड़ी को खड़ी करके चली गई है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी का मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।
Trending Videos