{"_id":"6a84b17bdaac0c365f09385b","slug":"chaushala-players-dominated-the-block-level-sports-competition-karnal-news-c-245-1-kht1014-153932-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चौशाला के खिलाड़ियों छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चौशाला के खिलाड़ियों छाए
Wed, 19 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कलायत के गांव चौशाला के सरकारी स्कूल के खिलाड़ी अपने शिक्षकों के साथ। (विज्ञप्ति)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। गांव मटौर में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिताओं में चौशाला के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल के बाल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज के बालक व बालिका वर्ग में स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कैरम के दोनों वर्गों में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में अक्षित ने 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका रिले टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिकाओं की लंबी कूद में तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की लंबी कूद में भी अक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार, खेल इंचार्ज सुनील वर्मा सहित स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं।