फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers staged a protest by locking the main gate of the municipality for two hours.

Karnal News: सफाई कर्मियों ने दो घंटे नगरपालिका के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest by locking the main gate of the municipality for two hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका पूंडरी के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल 21 तक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने मांगों के लिए नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब दो घंटे सुबह 9 से 11 बजे तक तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे अपनी मांगों का ज्ञापन नगरपालिका अध्यक्ष को भी सौंप चुके हैं। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान बालकृष्ण ने की जबकि मंच का संचालन सचिव विक्की कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कृष्ण करुणा ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करते हुए उनकी मांगों को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन देने, भत्तों का लाभ देने और पूर्व के बकाया एरियर का भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को चिकित्सा उपचार के लिए कैशलेस सुविधा देने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की घोषणा के अनुसार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में कार्यरत सभी प्रकार के सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों के वेतन में 21 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ देने की मांग की। साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस मौके पर इकाई प्रधान बालकृष्ण, सुरेंद्र, भगवान, संजीव, महेंद्र, धर्म सिंह, कंवरपाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed