फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Garbage rotting on the streets due to the strike; piles of filth accumulating in the city's markets.

Karnal News: हड़ताल से सड़कों पर सड़ रहा कचरा शहर के बाजारों में लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Garbage rotting on the streets due to the strike; piles of filth accumulating in the city's markets.
शहर म़े लगे कूड़े के ढेर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सड़कों पर दिखने लगा है। स्वच्छता की श्रेणी में अव्वल रहने वाले करनाल में सड़कों पर गंदगी के ढेर दिख रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह कचरा बिखरा है। बाजारों में गंदगी के ढेर लगे हैं। इनसे बदबू आ रही है।
नगर निगम के सर्वे के अनुसार, करीब 20-25 टन कचरा शहर की सड़कों से रोज उठाया जाता था। सात अगस्त से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। ऐसे में 260 टन से ज्यादा कचरा शहर की सड़कों पर पसरा है। शहर की ऐसी कोई सड़क या गली नहीं, जहां इन दिनों गंदगी न हो। सबसे ज्यादा पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, कुंजपुरा रोड, मुगल कैनाल, गुड़ मंडी, कर्णगेट मार्केट सहित अन्य बाजारों और गलियों में हालात खराब हैं।
विज्ञापन

यहां पर झाड़ू न लगने से लोगों के चलने और वाहनों के पहियों के नीचे आने से धूल के गुबार भी उठने लगे हैं। इससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त से संविदा पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर नगर निगम, परिषद व पालिकाओं में काम करने वाले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई।

शहरवासी खुशनीत, रजत, बलदेव, तिलक, गगनदीप, आकाशदीप, विजय, रमन, रवि का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर सरकार को सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। शहर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। बरसात का मौसम है, ऐसे में गंदगी की वजह से बीमारियां फैल सकती हैं। निगम को सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed