फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Works worth rs 12.69 crore will be carried out in Wards 5 and 6.

Karnal News: वार्ड 5-6 में 12.69 करोड़ के होंगे कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Works worth rs 12.69 crore will be carried out in Wards 5 and 6.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वार्ड-5 और 6 में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। दोनों जगह कुल 23 कार्य किए जाएंगे। जिन पर करीब 12.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें सड़कों का निर्माण, सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर निकासी, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र और नालों के निर्माण जैसे अहम कार्य शामिल हैं।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने सोमवार को दोनों वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पार्षदों से समस्याएं और मांगें भी जानीं। वार्ड-5 में जहां गलियों के पक्कीकरण, नालों और सामुदायिक सुविधाओं पर जोर है, वहीं वार्ड 6 में बड़ी सड़क परियोजनाओं, सीसी रोड, सीवरेज और स्वागत द्वार जैसे कार्यों पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरे हों।
शहर के आउटर एरिया और कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह दौरा अहम माना जा रहा है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। दौरे के दौरान पार्षद सुभाष कांबोज और अंकित तितोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed