{"_id":"6a836cbdcc21ba41ae079241","slug":"asked-for-the-name-and-struck-with-an-axe-17-stitches-were-required-on-the-hand-karnal-news-c-18-knl1018-971372-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाम पूछा और मारी कुल्हाड़ी हाथ पर लगाने पड़े 17 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाम पूछा और मारी कुल्हाड़ी हाथ पर लगाने पड़े 17 टांके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा में रविवार शाम 5:30 बजे एक पेट्रोल पंप पर पांच-छह युवकों ने बरसत गांव निवासी मनदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हाथ पर गंभीर चोट आई। 17 टांके लगे। घरौंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम वह पूंडरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद जाने लगे तो पांच-छह युवक पास आए और रोक लिया। युवकों ने उनसे नाम पूछा। नाम बताया तो एक युवक ने कहा कि उनका नाम मनदीप नहीं अजय है।
उन्होंने दोबारा अपना नाम मनदीप बताया लेकिन युवक उससे बहस करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने कुल्हाड़ी निकाली और उन पर हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी का वार मनदीप के हाथ पर लगा। मनदीप बाइक मौके पर छोड़कर भागे और पास की एक फैक्टरी में जाकर छिप गए। हमलावरों के जाने के बाद वह बाहर आए और हॉस्पिटल गए।
विज्ञापन
मनदीप का कहना है कि वह हमलावरों को जानते नहीं हैं। उनका सरिया का काम है। किसी से कोई रंजिश है। मामूली बातचीत के बाद उन पर हमला किए जाने की वजह समझ से बाहर है।
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।