{"_id":"69f79ecc756d83f8e10ac19a","slug":"check-the-identity-card-of-the-counting-staff-do-not-give-out-bank-account-details-karnal-news-c-18-knl1018-898366-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गणनाकर्मियों का पहचानपत्र जरूर देखें, बैंक खाते की जानकारी न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गणनाकर्मियों का पहचानपत्र जरूर देखें, बैंक खाते की जानकारी न दें
Mon, 04 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 04 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत सरकार की ओर से एक मई से देशव्यापी जनगणना का कार्य शुरू किया जा चुका है। अधिकृत प्रगणक घर-घर पहुंचकर नागरिकों से 33 आवश्यक सामान्य सवाल पूछकर जानकारी ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि गणना कर्मियों के पहचानपत्र जरूर देखें। उन्हें बैंक अकाउंट संबंधी कोई जानकारी नहीं दें।
गणना कर्मी आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछेंगे। जनगणना का कार्य 30 मई तक पूरा किया जाना है। डीसी आनंद शर्मा ने सचेत किया है कि जनगणना अधिकारियों को जानकारी देने से मना करना या उनके साथ असहयोग जनगणना अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री हेल्पलाइन के माध्यम से अपने गृह पंजीकरण और आवास जनगणना कार्यों से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।
जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे सिर्फ ये 33 सवाल
भवन नंबर या जनगणना नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री (यानी कि फर्श सीमेंट का है, ग्रेनाइट है, मार्बल है), मकान की दीवार में इस्तेमाल सामग्री, मकान की छत में इस्तेमाल सामग्री, मकान का इस्तेमाल, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, जाति, (सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी), मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल का सोर्स, पेयजल की उपलब्धता, बिजली का सोर्स, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, खाना पकाने का मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर / टीवी, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप /कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्ट फोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल, कार/ जीप / वैन, मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर से संबंधित 33 सवाल पूछे जाएंगे।