सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children won prizes by reciting Japuji Sahib

Karnal News: बच्चों ने जपुजी साहिब का पाठ कर जीते पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Children won prizes by reciting Japuji Sahib
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में आयोजित जपुजी साहिब पाठ प्रतियोगिता में उप​स्थित प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। छोटे बच्चों ने जपुजी साहिब का कंठस्थ पाठ करके न केवल माहौल को भक्तिमय बनाया बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें। मौका था गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में बाबा सुखा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित जपुजी साहिब कंठ मुकाबले प्रतियोगिता का। जिसमें 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तीन आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को रेंजर साइकिल पुरस्कार में दी गई
प्रतियोगिता का उद्देश्य उन्हें गुरबानी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य संचालक बलविंदर सिंह खालसा ने बताया कि पांच वर्ष से चौदह वर्ष के बच्चों ने प्रतिभागिता की। पहले स्थान पर रहने वाले को प्रतिभागियों को रेंजर साइकिल और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को बैग देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बाकी बच्चों को सर्टिफिकेट व लंच बॉक्स प्रदान किए गए। सभी बच्चों में से दो बच्चों को लक्की ड्रा के आधार पर हरनूर कौर व साहब सिंह को रेंजर साइकिल व दो अन्य बच्चों को बैग देकर डेरा कार सेवा से बाबा गुरसेवक सिंह व गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के हेड ग्रंथी गुरप्रीत सिंह सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तरावड़ी के हेड ग्रंथी गुरप्रीत सिंह, भगवान सिंह अंबाला, गुरतेज सिंह खालसा, सरदार मंजीत सिंह कानपुरी व सरदार सुरजीत सिंह शामिल रहे। बच्चों को जुबानी पाठ याद होने, शुद्ध पाठ करने व सही स्थान पर विश्राम के आधार पर नंबर दिए गए।

प्रतियोगिता के परिणाम- पांच से आठ साल के बच्चों की प्रतियोगिता में बालकीरत सिंह प्रथम और जपसीरत कौर दूसरे स्थान पर रहीं।
- नौ से ग्यारह वर्ष आयु की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्रभजोत कौर पानीपत और दूसरे स्थान पर जसविंद्र सिंह रहे।
- बारह से चौदह वर्ष के आयु वर्ग में जसमीत कौर को पहला पुरस्कार और गुरसीरत कौर को दूसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed