सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chirag Yojana: Admissions open in 85 private schools, apply by 30th

चिराग योजना : 85 निजी स्कूलों में दाखिले शुरू, 30 तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Admissions open in 85 private schools, apply by 30th
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) स्कीम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार जिले के 85 निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर मिलेगा। 30 तक आवेदन कर सकते हैं। 2,155 सीटों के लिए आवेदन लिए जाने हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि जिले में दाखिले के लिए सबसे अधिक स्कूल असंध ब्लॉक से हैं। इसमें 22 स्कूलों में बच्चे दाखिला ले पाएंगे। घरौंडा में 16, करनाल में 15, इंद्री में 12, नीलोखेड़ी में 8 और निसिंग में सात स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों ने छठी से 12वीं तक कक्षानुसार सीटें जारी की हैं। छात्र 30 मार्च तक संबंधित निजी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही छात्र अपने वर्तमान खंड के एक या एक से अधिक स्कूलों में आवेदन करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन लेने के बाद स्कूल की ओर से पावती (रसीद) देना अनिवार्य किया गया है। अगर किसी स्कूल में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो 1 से 5 अप्रैल तक अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के दाखिले 1 से 15 अप्रैल तक होंगे, जबकि 16 से 30 अप्रैल तक प्रतीक्षा सूची के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।


कक्षा अनुसार सीटों का पूरा आंकड़ा
कक्षा 6 से 12 तक कुल 2155 सीटें जारी की गई हैं। इनमें कक्षा छठी में 392, कक्षा सातवी में 399 और कक्षा आठवीं में 403 सीटें हैं। साथ ही कक्षा नौवीं में 246 और कक्षा 10वीं में 255 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कक्षा 11वीं में 221 और कक्षा 12वीं में 239 सीटें जारी गई हैं। असंध ब्लॉक के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक हैं।
- इन्हें मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पास की है। अभिभावकों की वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक होना अनिवार्य है, जिसकी पुष्टि परिवार पहचान पत्र से होगी। दाखिले के समय पीपीपी नंबर अनिवार्य रहेगा। चयनित विद्यार्थियों को अपने पिछले सरकारी स्कूल से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एसएलसी दाखिले के बाद लेना होगा। निजी स्कूलों को दाखिले के दो दिन के भीतर छात्रों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करना होगा और एक सप्ताह के भीतर विभाग को सूचना भेजनी होगी। फीस प्रतिपूर्ति के लिए केवल वही निजी स्कूल पात्र होंगे, जिन्होंने पोर्टल पर फार्म-6 में अपनी फीस का विवरण अपलोड किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed