फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cleening campaign

Karnal News: हड़ताल खत्म होते ही एक्शन मोड में निगम, 4 घंटे में 100 से ज्यादा कचरा बिंदु किए साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
cleening campaign
हड़ताल खत्म होते ही एक्शन मोड में निगम, 4 घंटे में 100 से ज्यादा कचरा बिंदु किए साफ
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए देर रात तक चला अभियान
शहरभर में उतारे गए टिप्पर, जेसीबी और अन्य संसाधन
करनाल।
सफाई कर्मचारियों की 14 दिन चली हड़ताल समाप्त होते ही नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए एक्शन मोड में आ गया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर निगम और सुगम स्वच्छता एजेंसी की टीमों ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया।
अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार के नेतृत्व में मुख्य सफाई निरीक्षक और सभी जोन इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुट गए। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और कचरा बिंदुओं को साफ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार मात्र चार घंटे के भीतर ही शहर के 100 से अधिक कचरा बिंदुओं को साफ कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाला और देर रात तक सफाई कार्य जारी रखा गया, ताकि सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संसाधनों को मैदान में उतारा
शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए नगर निगम ने उपलब्ध सभी संसाधनों को काम पर लगाया। अभियान में 89 टिप्पर, 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा-रेहड़ी, एक लोडर, दो हुक लोडर, दो रिफ्यूज कंपैक्टर और दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

निगम प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी क्षेत्र में कूड़े का बड़ा ढेर न रहे और लोगों को गंदगी से परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्वच्छता व्यवस्था प्राथमिकता : निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर सफाई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम पूरी तत्परता के साथ कार्य करता रहेगा।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम टीम का सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed