{"_id":"6a778f7ce570e594ad0502b1","slug":"collision-between-private-bus-and-car-contractor-dies-body-remains-trapped-in-damaged-car-karnal-news-c-18-knl1018-965521-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी बस और कार की टक्कर... ठेकेदार की मौत, क्षतिग्रस्त कार में फंसा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी बस और कार की टक्कर... ठेकेदार की मौत, क्षतिग्रस्त कार में फंसा रहा शव
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुंडला। करनाल-असंध एनएच-709ए पर जुंडला के नजदीक पेट्रोल पंप के पास तीखे मोड़ पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक ठेकेदार गोंदर निवासी रुद्रमणि (45) की मौत हो गई। शव आधा घंटे से अधिक समय तक क्षतिग्रस्त कार में फंसा रहा।
हादसे के दौरान दोनों वाहन सड़क किनारे बने पार्क में जा गिरे। बस की कुछ सवारियों को भी चोटें आईं। बस चालक मौके से भाग गया। जुंडला चौकी में बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद रुद्रमणि की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था। वह उसमें फंस गए थे। राहगीरों ने ट्रैक्टर की मदद से कार के उसे हिस्से को तोड़कर शव को बाहर निकाला। 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जुंडला निवासी हरी शर्मा, राजिंद्र और अन्यों ने बताया कि सरकारी बसों से पहले सवारियां उठाने के चक्कर में कई निजी बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। ऐसे में करनाल-असंध मार्ग पर हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से निजी बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने की मांग की।
जांच अधिकारी गौरव ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले निजी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक की तलाश जारी है, जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। रुद्रमणि का एक बेटा और बेटी हैं और कई वर्षों से ठेकेदारी करते थे।
बस की सवारियों में मची चीख-पुकार, महिला गंभीर
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई सवारियों को चोटें आईं। इनमें कतलाहेड़ी निवासी मनीषा और उसकी दो नाबालिग बेटियां भी शामिल हैं। मनीषा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जुंडला पीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद करनाल रेफर किया गया। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई।