{"_id":"6a1de6f639718e1cdb01e0e9","slug":"commercial-gas-cylinders-are-expensive-again-agencies-are-stocked-up-customers-are-missing-karnal-news-c-18-knl1018-919159-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर फिर महंगे, एजेंसियों में भरा पड़ा स्टॉक, ग्राहक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर फिर महंगे, एजेंसियों में भरा पड़ा स्टॉक, ग्राहक गायब
Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से व्यापारियों, होटल संचालकों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जिले की गैस एजेंसियों में हजारों कॉमर्शियल सिलिंडर स्टॉक में पड़े हैं लेकिन उन्हें खरीदने के लिए ग्राहक नहीं पहुंच रहे। गैस किल्लत के दौरान पहले जहां रोजाना 300 से 500 सिलिंडर की खपत होती थी अब रेट बढ़ने से खपत 100 की भी नहीं हो पा रही है। जबकि जिले में करीब 3000 कॉमर्शियल सिलिंडर के कनेक्शन हैं।
दूसरी ओर गैस कंपनियां एजेंसियों पर बिक्री बढ़ाने का दबाव बना रही हैं, जिससे एजेंसी संचालक भी चिंता में हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 42.50 रुपये का इजाफा हुआ है। अब यह सिलिंडर 3193 रुपये में मिलेगा। वहीं पांच किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत 851 रुपये हो गई है। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण कॉमर्शियल उपभोक्ता वैकल्पिक उपाय तलाशने लगे हैं।
नए रेट के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर में गैस की कीमत करीब 168 रुपये प्रति किलो पड़ रही है, जबकि पांच किलो वाले छोटे कॉमर्शियल सिलिंडर में यह दर लगभग 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में 42 गैस एजेंसियां संचालित हैं। एलीपीजी फैडरेशन के सदस्य एवं सन गैस एजेंसी के संचालक सुभाष गर्ग बताते हैं कि अब घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के रेट में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। गैस कंपनी चाहती हैं कि ये सिलिंडर बिकें लेकिन धरातल पर हालात कुछ और हैं। इतने महंगे सिलिंडर कोई नहीं खरीदना चाहता। उनके पास करीब 10 हजार कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का स्टॉक मौजूद है। पहले जहां होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान नियमित रूप से कॉमर्शियल सिलिंडर खरीदते थे, वहीं अब मांग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
बड़े संस्थान भी खरीद से कर रहे परहेज :
पहले बड़े होटल, बैंक्वेट हॉल, ढाबे और औद्योगिक इकाइयां नियमित रूप से 19 किलो वाले सिलिंडर लेते थे लेकिन अब इनमें से ज्यादातर संस्थान गैस की बढ़ती लागत को लेकर चिंतित हैं। कई कारोबारियों ने गैस की खपत कम करने के उपाय शुरू कर दिए हैं, जबकि कुछ अन्य वैकल्पिक ईंधन विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।