फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Concrete roads to be constructed in Ward-10 at a cost of Rs 68 lakh.

Karnal News: वार्ड-10 में 68 लाख से होगा कंक्रीट सड़कों का निर्माण

Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Concrete roads to be constructed in Ward-10 at a cost of Rs 68 lakh.
सेक्टर 13 की उखड़ी सड़क संवाद
करनाल। नगर निगम ने वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-13 मार्केट की 10 से अधिक गलियों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है। नगर निगम करनाल की एक्सईएन प्रियंका सैनी ने बताया कि इन गलियों के पुनर्निर्माण के लिए करीब 68 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है। सभी गलियों का निर्माण कंक्रीट से कराया जाएगा। निर्माण के दौरान जल निकासी व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। सेक्टर-13 मार्केट की कई सड़कें लंबे समय से उखड़ी हुईं हैं। जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण कई बार ग्राहकों को भी दिक्कत उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-13 मार्केट की गलियों की हालत लंबे समय से खराब थी। कई बार नगर निगम को शिकायतें भी दी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed