{"_id":"69ebd6435ed5a52720031520","slug":"congress-used-dalits-and-backward-classes-as-vote-bank-narendra-kashyap-karnal-news-c-18-knl1018-892769-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने वोट बैंक की तरह किया दलित व पिछड़ों का प्रयोग : नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने वोट बैंक की तरह किया दलित व पिछड़ों का प्रयोग : नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के समाजिक अधिकारिता मंत्री नरेंद्र कश्यप को सम्मानित करते कश्यप समाज के लोग। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तर प्रदेश के सामाजिक अधिकारिता मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने 55 सालों तक देश के अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग का प्रयोग वोट बैंक की तरह किया। समाज के वंचित वर्ग का सबसे अधिक ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने रखा हैं। पहली बार पिछड़ा वर्ग को नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण दिया। राज्यों और केंद्र में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया।
नरेंद्र कश्यप शुक्रवार को कश्यप राजपूत सभा के प्रधान जयपाल कश्यप एडवोकेट के निवास पर पहुंचे थे। समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ में आयोजित देश के राज्यों के सामाजिक अधिकारिता विभाग के मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी संगठनों ने महिला आरक्षण विधेयक को गिरा कर बहुत बड़ा अपराध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि 2029 में महिला सांसद अधिक संख्या में चुन कर आएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में देश के मतदाता कांग्रेस ओर उनके सहयोगी संगठनों को सबक सिखाएंगे।
इस अवसर पर पानीपत भाजपा ओबीसी सेल के प्रधान आरडी कल्यान, अखिल भारतीय कश्यप भारद्वाज सभा के प्रधान अनूप भारद्वाज, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उप प्रधान आजाद सिंह, कदम सिंह कश्यप, विजय कश्यप, प्रेम कश्यप आदि मौजूद रहे।