फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Consider your work as your duty: Santosh

काम को अपना कर्तव्य समझकर करें : संतोष

Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Consider your work as your duty: Santosh
नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्माकुमारीज व गणमान्य। प्रवक्ता
नारायणगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिपिंग एवीएशन और टूरिज्म विंग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन शांति एवं सद्भावना अभियान के तहत शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में मुस्कान के साथ सेवा विषय पर हुआ। माउंट आबू से आए मुख्य वक्ता संतोष भाई ने कहा कि कार्य को बोझ नहीं, बल्कि अपना कर्तव्य समझकर करने से जीवन आसान हो जाता है। उन्होंने प्रेम और सद्भावना से विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करने पर जोर दिया। अंबाला से पहुंची बीके प्रीति बहन ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मेडिटेशन का महत्व बताते हुए राजयोग का अभ्यास कराया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोहा। एक मई से अंबाला से शुरू यह मिशन विभिन्न शहरों से होता हुआ कुरुक्षेत्र में संपन्न होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed