{"_id":"6a594d9d1f8a9fbb5e028dc7","slug":"construction-in-three-illegal-colonies-demolishedconstruction-in-three-illegal-colonies-demolished-karnal-news-c-18-knl1018-949400-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
विज्ञापन
तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
- फोटो : तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार की टीम ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार ने तीन अवैध कॉलोनियों और एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुंडरक गांव, काछवा रोड गांव डबरी और करनाल में की गई। इसमें अवैध रूप से बने निर्माणों और बुनियादी ढांचे को ध्वस्त किया गया।
पहली कार्रवाई पुंडरक गांव की 10 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में हुई। यहां एक निर्माणाधीन मकान, भूखंड और कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। दूसरी कार्रवाई काछवा रोड गांव डबरी की 6 एकड़ की अवैध कॉलोनी में हुई। इसमें कच्ची सड़कों को गिराया गया। तीसरी कार्रवाई केंद्रीय विद्यालय के सामने करनाल की 17 एकड़ की अवैध कॉलोनी में हुई। इस कॉलोनी में सीवरेज तंत्र और सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त, गांव काछवा में एक अवैध निर्माण को भी गिराया गया।
वैध कॉलोनी में ही खरीदें घर : डीटीपी
डीटीपी गुंजन ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और निर्माण को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुंजन ने लोगों से संपत्ति डीलरों के जाल में न फंसने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को शहर में बनी वैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदकर घर बनाने की सलाह दी।