फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contaminated water in Kunjpura is a problem, people are falling ill.

Karnal News: कुंजपुरा में दूषित पानी की परेशानी, लोग हो रहे बीमार

Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water in Kunjpura is a problem, people are falling ill.
कुंजपुरा गांव की गली में भरा गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। कुंजपुरा गांव में पीने के पानी का संकट है। गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से पाइपलाइन के जरिए गंदा और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में आ रहे पानी में गंदगी के साथ कीड़े भी आ रहे हैं। लोग बीमार पड़ रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा की ओपीडी में पेट की समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां सीएचसी में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आती थीं, वहीं अब पेट की समस्याओं के साथ खांसी, कफ और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे उपचार की सुविधा उपलब्ध है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत और पानी की शुद्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का लोग भुगत रहे खामियाजा
कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विभाग इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। पहले भी उनकी लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत चुके हैं। - अमित वर्मा
पाइपलाइन के पानी की बजाय खेतों से पानी लाने को मजबूर
कुंजपुरा गांव की पाइपलाइनों से लगातार खराब पानी आ रहा है। लोग अपने खेतों में लगे टयूबवेल से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं। कई लोग दूसरे घरों से सबमर्सिबल का पानी लाकर काम चला रहे हैं। - सुरेंद्र भाटिया
दूषित पेयजल और जर्जर सड़क की समस्या समस्या विकराल
कुंजपुरा गांव में दूषित पेयजल और जर्जर सड़क की समस्या ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। यदि समय रहते इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में स्वास्थ्य संकट और गंभीर रूप ले सकता है। - दीपक



वर्जन

जांच कराएंगे, लिए जाएंगे पानी के नमूने
कुंजपुरा गांव में करीब एक साल पहले भी दूषित पानी की समस्या आई थी। तब भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूषित पानी के नमूने लिए थे। इस बार भी पानी के नमूने लिए जाएंगे और समस्या का समाधान कराएंगे। विभाग की टीम की ओर से सीएचसी पर 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गले व सांस की समस्या से पीड़ित लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जाता है अगर गंभीर स्थिति हो तो ही सिविल अस्पताल में रेफर किया जाता है। यहां 30 बेडों की उपलब्धता है। - डाॅ. संदीप अबरोल, एसएमओ, सीएचसी कुंजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed