फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Court employee in Karnal takes own life by hanging; questions raised regarding a live-in relationship

करनाल में कोर्ट कर्मचारी ने फंदा लगा दी जान; लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर उठे सवाल; तीन बच्चों की मां लगे आरोप

Sun, 07 Jun 2026 11:53 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 07 Jun 2026 11:53 AM IST
सार

परिजनों के अनुसार 5 जून की रात को भी रोहित और महिला के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। उनका दावा है कि बातचीत के दौरान रोहित ने महिला को करनाल बुलाकर आमने-सामने बातचीत करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Court employee in Karnal takes own life by hanging; questions raised regarding a live-in relationship
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।  मृतक करनाल कोर्ट में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है, जबकि परिजनों ने एक महिला पर रोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहित कुमार पिछले कुछ समय से सैनी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार शाम पड़ोसियों ने उसके कमरे में फंदे से लटका शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतक के कमरे, मोबाइल फोन तथा व्यक्तिगत सामान की भी जांच की गई। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में करता था नौकरी, परिवार रहता है चंडीगढ़

रोहित कुमार अविवाहित था और करनाल कोर्ट में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। नौकरी के चलते वह करनाल में अकेला रह रहा था, जबकि उसका परिवार चंडीगढ़ में निवास करता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन करनाल के लिए रवाना हो गए। जांच के दौरान यह सामने आया कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका था। परिजनों का आरोप है कि उक्त महिला ने रोहित को अपने प्रभाव में ले रखा था। परिजनों के अनुसार महिला का रोहित से परिचय चंडीगढ़ में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुआ था। बाद में दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और महिला कुछ समय तक रोहित के साथ रही।

महिला पहले से शादीशुदा, तीन बच्चों की मां

परिजनों ने आरोप लगाया है कि संबंधित महिला पहले से विवाहित है तथा तीन बच्चों की मां है। उनका कहना है कि महिला स्वयं को रोहित की पत्नी बताती थी, जबकि दोनों का विवाह नहीं हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से महिला और रोहित के बीच संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था।

परिजनों के अनुसार 5 जून की रात को भी रोहित और महिला के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। उनका दावा है कि बातचीत के दौरान रोहित ने महिला को करनाल बुलाकर आमने-सामने बातचीत करने की बात कही थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि रोहित ने उस दौरान आत्महत्या करने जैसी बात कही थी, लेकिन महिला करनाल नहीं आई। इसके बाद रोहित मानसिक तनाव में आ गया।

परिजनों के बयान के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

मॉडल टाउन थाना पुलिस से जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सैनी कॉलोनी में युवक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed